चोरी हुए पुल का अवशेष हुआ बरामद एसडीओ सिंचाई विभाग समेत 8 गिरफ्तार
सासाराम। रोहतास जिला की एक बड़ी खबर है। जिला के नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र के अमियावर के पास बने पुल की चोरी सिंचाई विभाग के एसडीओ की करतूत पर हुई थी। इस मामले एसडीओ समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुल के अवशेष को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। रोहतास एसपी आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रोहतास जिला के नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र के अमियावर में चोरी गई लोहे के पुल अवशेष मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं चोरी में इस्तेमाल किया गया पोपलेन मशीन, गैस कटर, पीकअप, गैस सिलेंडर और नगदी 31सौ रूपए भी बरामद किया गया है। एसपी आशीष भारती ने बताया कि सिंचाई विभाग के एसडीओ राधेश्याम सिंह तथा मौसमी कर्मी शिवकल्याण भरद्वाज के सहयोग से उक्त लोहे का पुराना पुल को चोरी किया गया था। इन दोनों के निशानदेही पर अमियावर तथा अकोढीगोला आदि जगहों से घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे भी इसमें शामिल अन्य लोगों जल्द ही कर लिया जायेगा। गौरतलब हो कि 6 अप्रैल 2022 को उक्त घटना को अंजाम चोरों ने दिया था जिसके बाद मिडिया में आने पर बिभागीय जेई ने अज्ञात के बिरूद्ध मामला दर्ज कराया था। वहीं ख़बर पर बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर टीवीट के माध्यम से तंज़ कसते हुए सुशासन सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। रोहतास पुलिस की किरकीरी के बाद 9 अप्रैल को रोहतास एसपी आशीष भारती ने दलबल के साथ पहुंच जानकारी हासिल करते हुए जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा भी दिया था उसी सक्रियता से आज कड़ी कारवाई कर उक्त अपराधियों को सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।