पुनपुन में राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा।
पुनपुन। पुनपुन में श्री राम दल सेवा संगठन द्वारा भव्य शोभायात्रा रामनवमी के शुभ अवसर पर निकाला गया। सभी राम भक्त श्री राम जी के भक्ति में लीन थे। राम दल बिहार प्रदेश अध्यक्ष हिंदू सागर संस्थापक छोटू सिंह ने बताया कि इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्री राम भक्त उपस्थित थे। सभी ने यात्रा में भरपूर सहयोग किया। उनका कहना है कि पिछले 2 साल कोरोना के कारण शोभायात्रा नहीं निकाला जा सका। इस वर्ष सभी भक्त काफी उत्साहित थे। साथ में उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को भविष्यराम महादेव मंदिर से महावीर मंदिर तक शोभायात्रा निकाला जाएगा। इस पुनीत अवसर पर सभी राम भक्तों का सादर आमंत्रित हैं। पूर्व जिला पार्षद नीरज पटेल इस शोभायात्रा में भाग लिए साथ में उन्होंने प्रदेश के अमन-चैन के लिए भगवान श्री राम जी से कामना किए। पुनपुन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने अपने दल- बल के साथ इस शोभा यात्रा को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिए और सभी भक्तगण को कठिनाई न हो इसका उन्होंने ध्यान रखा। इस प्रकार शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुनपुन प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार केसरी संपतचक प्रखंड के उप प्रमुख मन्नू सिंह सहयोगी-नीरज कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद पुनपुन नीरज पटेल, अखिलेश जी, आनंद केसरी, अविनाश जी, राहुल सिंह, नीरज केसरी, राजा कुमार, विकास कुमार, गौतम कुमार, सुनील पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।