ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार : पुल चोरी का मास्टरमाइंड निकला सिंचाई विभाग का एसडीओ, पुलिस ने SDO समेत 8 को दबोचा

रोहतास के नासरीगंज थाना क्षेत्र से पुराने लोहे के पुल की चोरी का मास्टर माइंड सिंचाई विभाग का एसडीओ निकला। पुलिस ने मामले में नासरीगंज सिंचाई विभाग के एसडीओ राधेश्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मामले में पुलिस ने एक आरजेडी नेता समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अबतक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है

एसडीओ की गिरफ्तारी के बाद विभाग के अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक से स्पष्टीकरण मांगा है स्पष्टीकरण के बाद मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है पुल के चोरी होने के बाद से आरोपी एसडीओ फरार चल रहा था पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार लिया

बता दें कि बीते सोमवार को रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड के अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना पुल चोरों ने देखते- देखते गायब कर दिया था। 60 फीट लंबे पुल को चोरों ने जेसीबी से उखाड़कर उसके मलबे को ट्रक से ले भागे थे। इस मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसआईटी का गठन करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मास्टरमाइंड एसडीओ समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.