ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वन स्टाॅप सेंटर, रायसेन की प्रशासिका ने की कलेक्टर एवं एसपी आॅफिस के विरूद्ध शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना की गंभीर शिकायत

आयोग ने कमिश्नर भोपाल एवं आईजी नर्मदापुरम् से दस दिन में मांगा जवाब

रायसेन   जिला मुख्यालय स्थित वन स्टाॅप सेंटर (सखी केन्द्र) की प्रशासिका/आवेदिका सुश्री सीमा पटेल ने बीते एक साल से जिला कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायसेन पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, पुलिसकर्मियों द्वारा कई बार उसके साथ मारपीट करने, उसके विरूद्ध चल रही किसी प्रकार की जांच के बारे में कोई भी संतोषप्रद जानकारी नहीं देकर उसे परेशान करने और उसके मानव अधिकारों का हनन करने की गंभीर शिकायत मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग को की है। आवेदिका ने बीते सोमवार (11 अप्रैल 2022) को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग कार्यालय आकर एक विस्तृत आवेदन देकर अपनी लिखित शिकायत दी है। आवेदिका की शिकायत तत्काल दर्ज कर ली गई है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर कमिश्नर, भोपाल संभाग तथा पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), नर्मदापुरम् पुलिस रेंज से दस कार्यदिवसों में पूर्ण तथ्यों के साथ जवाब मांगा है। आयोग के रजिस्ट्रार (लाॅ) द्वारा 11 अप्रैल को ही उपरोक्त दोनों अधिकारियों को इस आशय का पत्र भी भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.