ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विचाराधीन कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास जेलर पर लगाया मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप

डीजी (जेल) एवं जेल अधीक्षक, बालाघाट एक माह में दें जवाब

बालाघाट   जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी श्री जितेन्द्र पिता रामचरण ठाकरे ने जेल परिसर में बीते सोमवार (11 अप्रैल 22) को अपने शरीर में जगह-जगह ब्लेड मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद घायल कैदी को जिला अस्पताल, बालाघाट में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कैदी श्री जितेन्द्र ठाकरे पेशे से शिक्षक हैं। जिसपर आरोप है कि उसने आर्थिक परेशानी और 20 लाख रूपये बीमा राशि पाने की मंशा से स्वंय को मृत बताने के लिये एक मजदूर को जिंदा जला दिया था। इस मामले में ही वह 28 मई 2019 से जिला जेल बालाघाट में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद है, जिसने सोमवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल पहुंचाया और उसे भर्ती कराया। विचाराधीन कैदी के बयान भी दर्ज कर लिये गये हैं। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, मध्यप्रदेश तथा जिला जेल अधीक्षक, बालाघाट से एक माह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.