ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय विमानन मंत्री सिंधिया ने राजा भोज एयरपोर्ट पर महिला स्व-सहायता समूह के आउटलेट का किया शुभारंभ

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर अवसर योजना में  स्व-सहायता समूहों को प्रमोट करने के उद्देश्य से एयरपोर्ट पर आवंटित आउटलेट का  केंद्रीय विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुभारंभ किया। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट भी उपस्थित रहे।

भारत सरकार के अवसर कार्यक्रम में  सभी एयरपोर्ट पर स्थानीय उत्पादों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराने और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

भोपाल में राजा भोज एयरपोर्ट पर नगर निगम भोपाल के शहरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु आवंटित आउटलेट विधिवत शुरू हो गया है।

एयरपोर्ट संचालक श्री के. अग्रवाल, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री गजेन्द्र नागेश, अपर आयुक्त नग़र निगम भोपाल श्री कमलेन्द्र सिंह परिहार, सीआइएसएफ के श्री मान सिंह एवं नगर निगम भोपाल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.