जलती फसल बुझाने एवं बचाने के क्रम में एक किसान की मौत
सासाराम। रोहतास जिला कैमूर पहाड़ी क्षेत्र के रोहतास प्रखंड के कथित गांव में फसल बुझाने के क्रम में एक किसान की झुलसने से मौत हो गई। एक किसान द्वारा फसल कटने के बाद अवशेष ठूंठ में आग लगाई गई थी। उसी आग से आस-पास के खेतों में भी आग लग गई।
उस आग की चपेट में लतीफ अंसारी के खलिहान में भी आग लग गई। खलिहान में फसल कटाई बाद बौझे रखे गए थे। अपने फसल को जलते देख उक्त किसान उसे बुझाने का प्रयास करने लगा। इसी क्रम में वह आग की चपेट में आ गया और लतीफ अंसारी उम्र करीब 65 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस वहां पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जांच के बाद जो भी विभागीय मदद हो सकती है की जाएगी। वहीं, मौके पर पहुंचे जन अधिकार पार्टी के नेता तोराब नियाज़ी ने कहा कि सरकार को तत्काल इस पर संज्ञान लेना चाहिए और जो भी उचित मुआवजा है वह मृतक के पीड़ित परिवार तत्काल मिलना चाहिए। वहीं, अंचल अधिकारी रोहतास आशु रंजन ने बताया कि ठूंठ जलाने में आग लगने की सूचना मिली है जिसमें एक किसान की मौत हुई है। घटना की जांच के बाद ही मुआवजा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।