ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मैरेज हाल के सामने खड़ी लक्जरी कार से बरामद हुई 3 लाख की शराब

सासाराम। रोहतास जिला के कोचस में पुलिस ने एक मैरेज हॉल के सामने लक्जरी कार तीन लाख रूपए से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस संबंध में एसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कोचस में एक मैरेज हॉल के पास कार में भारी मात्रा में शराब की आवक होनी है। एसपी द्वारा मामले में कोचस पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कोचस पुलिस द्वारा वाहन जांच के क्रम में एनएच 30 पर महालक्ष्मी मैरेज हॉल के पास एक कार खड़ी दिखी। कार की तलाशी में उसके डिक्की से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
कार की तलाशी में 180 एमएल का 1543 ट्रेटा बोतल बरामद किया गया। 8 पीएम ब्रांड की कुल जब्त शराब की मात्रा करीब 278 लीटर बताई जाती है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग दो लाख है। परंतु बिहार शराबबंदी के कारण यह तीन लाख से अधिक में बेची जानी थी। कार के साथ किसी चालक या तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को देचाते ही वे कार छोड़ भाग निकले थे। कार पर महाराष्ट्र का नंबर MH03Am- 4702 के आधार पर पुलिस कार के मालिक का पता लगा रही है। कार और शराब जब्त कर अग्रतर कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.