आपसी विवाद में चली गोली
इसलामपुर प्रखंड के आत्मा पंचायत के भेलू विगहा गांव मे वार्ड 8 के वार्ड सचिव का चयन को लेकर हुए विवाद मे चली गोली साथ ही कुछ लोगों के द्वारा उपस्थिति पंजी को भी फाड़ दिया गया। इस मामले मे कृषि समन्वयक सह चुनाव अधिकारी श्याम चौधरी एवं प्रकाश शर्मा ने बताया की इसलामपुर प्रखंड के आत्मा पंचायत के भेलू विगहा प्राथमिक विद्यालय मे वार्ड सचिव का चुनाव कराने गये थे। वहां दो गुटों मे एक शशिकांत एवं अशोक कुमार वार्ड सचिव के उम्मीदवार थे। चुनाव के दौरान दोनों गुटों के समर्थकों के बीच तू तू मैं मैं हुआ और लोग उलझ गए इसी बीच चुनाव उपस्थिति पंजी एक उम्मीदवार के समर्थक ने फाड़ दिया इतना ही नहीं अपना पलड़ा कमजोर होते देख एक उम्मीदवार के समर्थकों ने हवा में दो राउंड फायरिंग कर दिया।। गोली चलने के बाद वहां अफरा-तफरी सी मच गयी। हालांकि गोली चलने की पुष्टि चुनाव अधिकारी सह कृषि समन्वयक प्रकाश शर्मा ने की साथ ही उन्होंने बताया की वार्ड सचिव का चुनाव को रद्द कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।