अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी।
पुनपुन। पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुरा गांव के पास अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनन निरीक्षक पटना पुलिस पदाधिकारी, पिपरा थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर सुबह 7:30 बजे पुनपुन नदी में अपने सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुनपुन नदी में अवैध मिट्टी खनन करते एक जेसीबी एवं चार ट्रैक्टर पकड़ा गया। पुलिस को देखते ही चालक भागने में सफल रहा। स्थानीय चालक के मदद से किसी प्रकार सभी जप्त वाहन को पिपरा थाना परिसर में सुरक्षित लाया गया। बताया जाता है कि लगभग 20250 घनफीट मिट्टी का अवैध खनन हुआ। जिसका कुल राशि का भुगतान जप्त वाहन के मालिक द्वारा किया जाना है। यह बिहार खनिज अवैध खनन, परिवहन भंडारण निवारण नियम 2019 के नियम 39, 11,43 का उल्लंघन है एवं नियम 56 के तहत दंडनीय एवं वसूलनीय है।