शराब निर्माण सामग्री का तोड़फोड़।
पुनपुन। पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकिया मुसहरी में जिला एलटीएफ टीम, डॉग स्कॉट टीम एवं पिपरा थाना ने संयुक्त छापेमारी कर शराब निर्माण सामग्री को ध्वस्त किया। साथ ही हिदायत दी कि आगे से शराब का निर्माण नहीं करें। अन्यथा कड़ी सजा दिया जाएगा। पिपरा थाना अध्यक्ष राम कुमार पाल ने बताया कि शराब निर्माण सामग्री को ध्वस्त कर सचेत किया की आगे से ऐसा कार्य न करें।