ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अच्छी पहल : मुख्यमंत्री की आम लोगों से अपील, बेतहाशा गर्मी को देख स्कूल बसों को भी एंबुलेंस की तरह रास्ता दें

संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के 62 वर्ष पूरा होने पर आयोजित नवसृजन कार्यक्रम में शामिल हुए हेमंत सोरेन
रांची/झारखंड : राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की है कि वे छोटे बच्चों की स्कूल बसों को भी एंबुलेंस की तरह रास्ता दें. मुख्यमंत्री शुक्रवार को संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के 62 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित नव सृजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के नवनिर्मित डायमंड जुबली ब्लॉक का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए और उनकी प्रस्तुति की सराहना की. साथ ही स्कूल की पुस्तिका इंडेवर का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा को लेकर उनकी चिंता बनी रहती है. राज्य की जिम्मेवारी हमारे ऊपर है. राज्य अगर शिक्षा के क्षेत्र में कहीं विशेष जगह बनाता है, तो इसमें ऐसी संस्थाओं का बहुत बड़ा योगदान है. 60 वर्ष के सफर में कई उतार-चढ़ाव भी स्कूल ने देखें हैं. आज भी उसी उत्साह, ताकत और क्षमता के साथ स्कूल दिशा तय कर रहा है. उन्होंने कहा कि फादर अजीत खेस की भूमिका सिर्फ कैंपस के आसपास नहीं बल्कि उनकी दूरदर्शिता कई मायनों में खास है. स्कूल का प्रयास सदैव आगे बढ़ने का रहा है. सरकार इस संबंध में जल्द ही निर्णय लेगी मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने दो वर्ष के कठिन दौर को देखा है. दो वर्ष की कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगे. अभी के समय में गर्मी बेतहाशा बढ़ रही है. ऐसे में स्कूल बसों को एंबुलेंस की तरह रास्ता मिले, ताकि छोटे बच्चों को जल्दी घर पहुंचने में सुविधा हो. इस संबंध में जल्द ही सरकार निर्णय लेगी. हालांकि अबतक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. आम लोगों को भी इस विषय पर विचार कर स्कूल बसों को रास्ता देने का प्रयास करना चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.