ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विद्युत संविदा कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर 41 दिनों से प्रदर्शन कर रहे विद्युत संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को पुलिस द्वारा बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार सुबह पुलिस ने धरनास्‍थल पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। 40 प्रदर्शनकारियाें को हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया। पुलिस ने धरनास्‍थल पर लगे पंडाल भी साथ ले गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की लाठीचार्ज में 15 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

इससे पहले अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदा विद्युतकर्मियों ने शुक्रवार की रात सड़क पर बैठकर रात बिताई। शुक्रवार को राजधानी में आंदोलनरत संविदा विद्युतकर्मी शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले। इनके इस आंदोलन में फर्जी आइडी लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों के घुसने से बवाल मच गया। आंदोलनरत कर्मियों के अनुसार, इन लोगों ने आंदोलन के एजेंडे से हटकर नारे लगाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.