ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी बोले-आजादी के अमृत काल में जम्मू कश्मीर लिखेगा विकास की नई इबारत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। आज जम्मू के सांबा जिले के पल्ली गांव से देश भर की ग्राम सभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर विकास की नई गाथा लिख रहा है। मैं यहां केवल विकास का संदेश लेकर आया हूं।
प्रधानमंत्री ने इसी के साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं जल निकायों का कायाकल्प सुनिश्चित करने की दृष्टि से जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अमृत सरोवर नाम से एक नई पहल भी शुरू की गई है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है। पीएम मोदी ने पंचों को संबोधित कर कहा कि ग्राम पंचायतों को अब सबको साथ लेकर एक नया काम करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो एनीमिया, कुपोषण से देश को बचाने का बीड़ा उठाया है उसके लिए हर वर्ग के लोगों को जागरूक करना होगा। यह जिम्मेदारी पंचों की है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि इस साल जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा पंचायती राज दिवस एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि जब जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र जमीनी स्तर पर पहुंच गया है। इसके पहले प्रधानमंत्री ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी और सांबा में 108 जन औषधि केंद्रों के साथ पल्ली गांव में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन भी किया। अब पल्ली गांव सौर ऊर्जा से जगमग करेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने 3100 करोड़ की लागत से बनी बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल का उद्घाटन किया । 8.45 किमी लंबी सुरंग दोनों जगहों के बीच सड़क की दूरी को 16 किमी कम कर देगी। प्रधानमंत्री ने किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना और 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.