ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जोरावरपुर पुल के समीप सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी जख्मी, इलाज के दौरान पति की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

सासाराम। रोहतास जिला के बिक्रमगंज- डिहरी मुख्य मार्ग पर जोरावरपुर पुल के समीप सोमवार को देर शाम पिकअप ने दंपति को जोरदार ठोकर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन को लेकर फरार भी हो गया। सूत्रों द्वारा बताया गया कि जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली त्वरित घटनास्थल पहुंच जख्मी दोनों पति-पत्नी को सड़क के किनारे कर लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई । जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक इलाज के लिए जख्मी पति पत्नी को डेहरी ऑन सोन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि इलाज के क्रम में पति हीरालाल राम की मौत हो गई। वही दूसरी ओर जख्मी पत्नी लालझारो देवी का इलाज अभी चल रहा है। मृतक हीरालाल राम एवं उनकी पत्नी लालझारो देवी जोरावरपुर के मूल निवासी हैं। मौत की खबर सुनते ही स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में कर परिजनों के समक्ष कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अंत्य परीक्षण कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.