ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंत्री बोले- बिहार सरकार पूरे पंचायत पर रख रही नजर, पानी की समस्या हो तो 18001231121 पर करें फोन

पटना बिहार के पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने मंगलवार को बताया कि सरकार पूरे पंचायत पर नजर रख रही है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में भी फिलहाल स्थिति बेहतर है। जलस्तर की शिकायत के लिए मंत्रालय की तरफ से विशेष टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। पानी की समस्या होने पर जनता 18001231121 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। मंत्री ने 24 घंटे के भीतर इसके समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाके और कैमूर के जनजातीय क्षेत्रों में टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा।
हर 15 दिन में जलस्तर की हो रही समीक्षा
विभाग के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य की सभी 8,387 पंचायतों की हर 15 दिन में मॉनिटरिंग हो रही है। इसके आधार पर फिलहाल किसी जिले में जल संकट की स्थिति नहीं है। कुछ-कुछ जगहों पर एक-दो फिट पानी डाउन हुआ है। जल जीवन हरियाली मिशन का परिणाम दिख रहा है कि इतनी भारी गर्मी के बाद भी कहीं भी जलस्तर में गिरावट नहीं है। ये अच्छा संकेत है।
अलर्ट होने के लिए तय है दो पैमाना
जीतेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जल संकट की स्थिति में अलर्ट होने के लिए दो पैमाना तय किया गया है। नॉर्थ बिहार में 25 फीट और साउथ बिहार में ये 35 फीट निर्धारित किया गया है। इससे ऊपर जलस्तर जाने वाले इलाके को विभाग रेड जोन में डालकर उसके समाधान पर काम करेगा। इस स्थिति में विभाग के इंजीनियर उस इलाके में पहुंचेंगे और वहां अन्य स्रोतों से जल प्रबंधन की व्यवस्था करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.