ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीजेपी के‌ लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं

नीमच । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के‌ लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं। हालांकि इन तथ्यों की जांच उन्होंने नहीं कराई है। दिग्विजय का कहना है कि ऐसी शिकायतें उनके पास आ रही हैं, जिसकी वो जांच कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो  दिन के दौरे पर सोमवार देर रात जावद विधानसभा के ग्राम मोड़ी पहुंचे थे। यहां दलित कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम कर प्रातः राम धुन प्रभात रैली में शामिल हुए और मोड़ी माता जी के दर्शन किए कार्यक्रम के पश्चात प्रेस वार्ता में दिग्विजय शामिल हुए। पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान दिया और कहा कि मेरे पास कुछ ऐसी शिकायतें आ रही हैं, लेकिन उसकी जांच नहीं की गई है।
इसमें कहा गया है कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिकवाते हैं भाजपा के लोग। हालांकि उन्होंने इस बात को लेकर तथ्यों की जांच करने की बात कही है। इससे पहले खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बुलडोजर से ध्वस्तीकरण के ट्वीट को लेकर दिग्विजिय सिंह मुश्किलें में फंसे थे। उन्हें मध्य प्रदेश का एक फोटो बताकर ट्वीट किया था, जो तस्वीर बिहार की निकली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.