ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुढ़नी में निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से मजदूर की मौत, हंगामा

मुजफ्फरपुर ।
जिले के कुढनी थाना के बलिया चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से एक मजदूर की मौत मंगलवार की दोपहर हो गई। मृतक मंजय राम (30) कुढ़नी के रामपुर बलरा का रहनेवाला था। मजदूर की मौत होने पर नर्सिंग होम वालों ने बचने के नाम पर लाश को वाहन में लाद इलाज के लिए पीएचसी ले गया। जहां चिकित्सकों ने कहा कि इसकी मौत पहले ही हो चुकी है इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने वाहन में लाद कर लाए चालक को खदेड़कर कर धर दबोचा। परिजनों ने बताया कि सोमवार के दिन मंजय के पेट में तेज दर्ज की शिकायत हुई। एक आशा कार्यकर्ता ने परिजन को बेहतर इलाज का झांसा देकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। बेहतर इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को अस्पताल के बाहर रख करीब चार घंटे तक निजी नर्सिंग होम के खिलाफ नारेबाजी कर कारवाई की मांग की। मौके पर मौजूद राजद नेता प्रदीप यादव, मुकेश कुमार ने अस्पताल प्रबंधन से दोषी पर कारवाई की मांग की। सूचना पर कुढ़नी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। लेकिन परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। कुढ़नी प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.