ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वरीय‌ उप समाहर्ता ने किया गौनाहा अंचल का निरीक्षण

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज अनुमण्डल के गौनाहा प्रखण्ड में सोमवार को वारीय उप समाहर्ता ने गौनाहा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय उप समाहर्ता रवि प्रकाश ने उपस्थित सीओ अमित कुमार से कई आवश्यक पूछताछ किया। कार्यालय में मौजूद दाखिल खारिज, परिमार्जन, भू-मापी, भूस्वामित्व प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र व कई पंजियो का अवलोकन किया। उन्होंने सीओ को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कार्यालय कर्मियो को समय से कार्यालय पहुंचने तथा ससमय कार्यालय बंद करने का निर्देश दें। रवि प्रकाश के निरीक्षण में यह तथ्य उजागर हुआ है कि कर्मी ससमय कार्यालय नहीं पहुंचते हैं और आमजन परेशान रहते हैं। इस क्रम में उन्होंने कहा कि कार्यालय के संचालन में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो इस पर पूरा ध्यान दें। जिससे अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। आमजन सुविधा पूर्वक अपने कार्य का निष्पादन कर सके। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदित हो कि बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के निर्देशानुसार बिहार के 534 अंचलों का निरीक्षण 23अप्रैल को होनी थी, लेकिन अवकाश की वजह से यह जांच बुधवार को पूरी की गयी‌। वरीय उप समाहर्ता से पूछे जाने पर उन्होंने‌ कुछ भी बताने से इनकार किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.