ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गहलोत सरकार हिंदू आस्था पर कर रही कुठाराघात, हिंदू नहीं करेंगे बर्दाश्त : राकेश तिवारी – विहिप ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

शिवहर: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कटैया चौक पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया।विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि राजस्थान के अरवल में हिंदुओं के आस्था के प्रतीक 300 वर्ष पुरानी शिव मंदिर को राजस्थान के कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इशारों पर तोड़ा गया। जिसकी जितनी भी घोर निंदा किया जाए वह कम है। राजस्थान की कांग्रेसी सरकार के द्वारा यह कार्यवाही हिंदू आस्था पर कुठाराघात है। जिसे देश का हिंदू समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार तुष्टीकरण की राजनीति के तहत हिंदुओं को टारगेट कर रही है। हिंदुओं पर इस तरह का अत्याचार मुगलिया शासनकाल में बाबर और औरंगजेब ने भी हिंदुओं पर इस तरह का अत्याचार नहीं किया था। विश्व हिंदू परिषद देश की केंद्र सरकार से यह मांग करती है कि राजस्थान में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और वहां की गहलोत सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। मौके पर राम विनय सिंह अमरिंदर सिंह, अमरीश दुबे, अनिल सिंह, संजीव कुमार, मुकेश कुमार के अलावे बहुत सारे स्थानीय हिंदू हित चिंतक उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.