ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

नवादा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर मंगलवार की मध्य रात अकबरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ मोड़ के पास दुर्घटना में बाइक सवार नारदीगंज निवासी शिवालक प्रसाद की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए वर्द्धमान मेडिकल कालेज पावापुरी भेजा गया है। बताया जाता है कि एक ही बाइक पर सवार तीन लोग रजौली से चलकर नवादा की ओर आ रहे थे। केंदुआ मोड़ के पास विपरीत दिशा से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक पर सवार सभी तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गश्ती पर रहे अकबरपुर थाना की पुलिस ने तीनों जख्मियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में भर्ती कराया। जहां शिवालक प्रसाद को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हाल को देखते हुए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

संसू, हिसुआ: हिसुआ-राजगीर राष्ट्रीय राजमार्ग 82 पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार नारदीगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बिगहा ग्राम निवासी सुधीर चौधरी के पुत्र सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार युवक अपने घर बस्ती बिगहा से हिसुआ आ रहे थे। बजरा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जख्मी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ में भर्ती कराया। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.