ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से 19 लाख मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर : छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से स्लम क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद लोगों का ईलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए किया जा रहा है। छोटी-छोटी बीमारी के लिए अपने काम धंधे बंद कर डाक्टरों से अपॉइंटमेंट लेना और कतार में लग कर इलाज कराने गरीबों की यह दिक्कत को ध्यान रखते हुए शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अब अपने उद्देश्यों और लक्ष्यों को न सिर्फ पूरा कर रही है, बल्कि मुहल्ले में ही कैंप लगने से लोगों को इलाज कराने में सहूलियत हुई है। गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को अब बीमार पड़ने पर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत गरीब परिवारों का दिल जीत रही है। लोगों को तुरंत इलाज की सुविधा मिलने से वे छत्तीसगढ़ सरकार की स्वास्थ सुविधाओं के लिए की गई पहल की सराहना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देशन में एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की निगरानी में 1 नवंबर 2020 को प्रदेश के 14 नगर पालिक निगमों में प्रारंभ हुई थी। अब इसका फायदा छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों के लोगों को दिया जा रहा है। इस योजना से अब तक करीब 19 लाख मरीजों का उपचार हो चुका है। मोबाइल मेडिकल यूनिट अंतर्गत लगने वाले कैम्प और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने वालों की संख्या देखी जाए तो हर माह एक लाख से अधिक मरीज मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से इलाज करा रहे है। मोबाइल मेडिकल यूनिटों के जरिए तीन लाख 71 हजार 458 लोगों का लेब टेस्ट एवं 15 लाख 61 हजार 281 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण की गई है। इसी तरह दाई-दीदी क्लीनिक में करीब 91 हजार महिलाओं का इलाज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.