ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस लाइन के निर्माण के लिए हटाया गया अतिक्रमण

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिला के गंडक कॉलोनी, बगहा स्थित प्रस्तावित स्थल पर पुलिस लाइन का निर्माण कराया जाना है। पुलिस लाईन निर्माण को प्रस्तावित स्थल पर लोगों ने अतिक्रमण कर कच्चा-पक्का घर बना लिया। जिससे पुलिस लाइन निर्माण की कार्रवाई करने में परेशानी हुई।
जिला प्रशासन एवं अनुमंडल प्रशासन के संयुक्त रुप से उपर्युक्त प्रस्तावित स्थल कोअतिक्रमणमुक्त करा लिया है। अनुमंडल पदाधिकारी बगहा दीपक मिश्र ने बताया कि गंडक कॉलोनी स्थित प्रस्तावित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई विगत तीन माह पहले प्रारंभ की गयी। तीन माह पूर्व अतिक्रमणकारियों से मौखिक जगह खाली करने का अनुरोध गया।
इसके बाद एक माह पहले भी सभी अतिक्रमणकारियों से 07 दिनों के अंदर जगह खाली करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस लाईन निर्माण को प्रस्तावित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने को प्रशासन को आंशिक रूप से बल प्रयोग करना पड़ा। कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण को हटा लिया है। अतिक्रमण एवं मलबा वगैरह को हटाने के लिए तीन जेसीबी लगाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.