ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मिथिला जागरूकता अभियान फाउंडेशन की मुहिम,शिक्षा दान केंद्र के माध्यम से बच्चों को दे रही निःशुल्क शिक्षा

मधुबनी में मिथिला जागरूकता अभियान फाउंडेशन के द्वारा आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार के बच्चों को संस्था की मुहिम निशुल्क शिक्षा दान केंद्र के माध्यम से पिछले 6 सालों से लगातार अलग-अलग बस्ती में पहुंचकर शिक्षित करने हेतु प्रयास जारी है। इस संबंध में संस्था की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की हरलाखी प्रखंड के अलावा पंडौल प्रखंड में एक केंद्र पिछले डेढ़ सालों से संचालित किया जा रहा है जहां पर संस्था की पंडौल प्रखंड कार्यकारिणी नीलू कुमारी की देखरेख में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है जहां पहली बार पहुंचकर बच्चों से भेंट की एवं उनके अध्ययन की स्थिति को जाना,यह देख कर बहुत खुशी हुई कि बच्चे काफी कुछ सीखे हैं और बहुत मन लगाकर पंडौल प्रखंड के सरीसबपाही के बस्ती के 25 बच्चे वहां पढ़ रहे हैं। बच्चे भी काफी संतुष्ट है कि वह यहां अच्छी तरह से निशुल्क में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं संस्था के पंडौल प्रखंड कार्यकारिणी नीलू कुमारी ने बताया की 2 साल पहले मैं सोशल मीडिया के माध्यम से संस्था के कार्यों को देखकर प्रभावित हुई थी और जिसके बाद से मैं बच्चों को निशुल्क शिक्षा दान केंद्र के माध्यम से शिक्षित करना शुरू किया है ,यह अनुभव बहुत अच्छा रहा और मुझे इस तरह का कार्य करके बहुत खुशी मिलती है!
संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने बताया कि हरलाखी प्रखंड के अलग-अलग सात पंचायत में इस तरह के निशुल्क शिक्षा दान केंद्र संचालित किए जा रहे हैं हरलाखी के अलावा यह पहला प्रखंड है जहां नीलू कुमारी इन बच्चों को शिक्षित कर रही है मैं चाहती हूं कि इसी तरह से लड़कियां जागरूक हुए और आगे आए और हमारे समाज के लिए अपना योगदान दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.