ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में मिला कोरोना का नया वैरिएंट बीए 12, ओमीक्रोन के सब वैरिएंट बीए 2 से 10 गुना ज्यादा संक्रामक

पटना: बिहार में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट डिटेक्ट किया गया है। यह वैरिएंट ओमीक्रोन का म्यूटेंट वैरिएंट है, जिसे बीए 12 बताया जा रहा है। प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आईजीआईएमएस में स्थित एकमात्र लैब में लगभग 2 महीने बाद कोरोना के 13 सैंपल की जांच की गई, जिसमें सभी में ओमीक्रोन पाया गया। अधिकांश सैंपल में बीए 2 डिटेक्ट किया गया। वहीं, एक सैंपल में बीए 12 डिटेक्ट किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ओमीक्रोन के सब वैरिएंट बीए 2 से 10 गुना अधिक संक्रामक है। आईजीआईएमएस के माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉक्टर नम्रता कुमारी ने बताया कि आईजीआईएमएस में जिनोम सीक्वेंसिंग लगातार हो रही है। पिछले कई दिनों से पॉजिटिव सैंपल नहीं आ रहे थे, तो सीक्वेंसिंग नहीं हो रही थी। लेकिन, लगभग 2 महीने बाद 13 सैंपल का जिनोम सीक्वेंसिंग किया गया है जिसकी रिपोर्ट मंगलवार देर रात को आई है। इसमें भी सारे ओमीक्रोन ही मिले हैं। अधिकांश सैंपल में बीए 2 डिटेक्ट हुआ है, लेकिन एक सैंपल में बीए 12 मिला है। उन्होंने बताया कि बीए 2 की तुलना में बीए 12 की संक्रामकता अधिक बताई जा रही है। भारत में अगर बात करें तो बीए 12 के गिने-चुने मामले दिल्ली में डिटेक्ट किए गए हैं लेकिन अभी तक इस पर विस्तृत स्टडी नहीं हुआ है। इस मामले को अधिक हाईलाइट अभी तक नहीं किया गया है क्योंकि अभी तक इस मामले में एक विस्तृत स्टडी का डाटा उपलब्ध नहीं है। लेकिन यूएसए में सबसे पहले बीए 12 डिटेक्ट किया गया था और वहां काफी मामले भी मिले थे। हालांकि, डॉक्टर नम्रता कुमारी ने साफ किया कि इस नए वैरिएंट से अभी घबराने की आवश्यकता नहीं है। भले ही इसकी संक्रामकता अधिक बताई जा रही है। अभी प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है और नए वैरिएंट पर स्टडी की प्रक्रिया चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.