बिग बॉस फेम अर्शी खान वैकेशन पर दुबई पहुंची
दुबई में स्वयंवर शो की शूटिंग के बाद ऐसी खबरें आ रही थीं कि बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस अर्शी खान सगाई करने जा रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर अर्शी खान की शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे थे और अब खुद अर्शी ने इन खबरों का खंडन करते हुए असल बात लोगों के सामने रखी है। अर्शी खान ने बताया कि वह असल में वैकेशन पर हैं। अर्शी ने कहा, ‘मैं लगातार अपनी फिल्मों, वेब शोज और म्यूजिक वीडियोज के लिए शूटिंग कर रही थी।’
अर्शी खान ने कहा, ‘क्योंकि कई सालों से मैं छुट्टियां मनाने नहीं गई थी तो मैंने दुबई में रमजान के पाक महीने में छुट्टियां मनाने का फैसला किया। हालांकि मुझे उस वक्त थोड़ा सरप्राइज हुआ जब मुझसे यहां पर मेरी सगाई के बारे में सवाल किया गया। मैं यहां सगाई करने नहीं आई हूं।’ अर्शी खान रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं और सलमान खान के साथ उनकी कई बार बहस भी चर्चा में रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.