मप्र राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा- जब तक मैं सांसद रहूंगा, तब-तक गरीबों की सेवा करता रहूंगा
नरसिंहपुर मप्र राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने नरसिंहपुर जिले के अपने गृह निवास तपस्या भवन में दिव्यांगों को नि:शुल्क बैटरी चलित ट्राई साइकिल वितरित की है। इस मौके पर हितग्राहियों का तिलक लगाकर शाल से स्वागत किया है। हितग्राही गजेंद्र सिंह लोधी, छोटू गोंड, शेखसफी, अशफाकुरहमान, प्रकाश कुर्मी ने साइकिल मिलते ही राज्यसभा सांसद का आभार जताया है। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण के दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि जब तक मैं राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रहूंगा, तब-तक गरीबों की सेवा करता रहूंगा। अभी तक 27 विकलांग नागरिकों को नि:शुल्क बैटरी चलित ट्राई साइकिल वितरण की जा चुकी है। यह विकलांग व्यक्तियों को नई ऊर्जा के साथ जीवन यापन में मददगार होगा एवं अपने रोजगार की ओर अग्रसर होंगे। कार्यक्रम में नीलकमल जैन अखिलेश ज्योतषी, कमलेश कौरव, अक्षत सोनी, मनीष राजपूत, मालगुजर पटेल, अनिमेष यादव, जितेंद्र स्वामी सहित अन्य मौजूद थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.