ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेलगहना और रतनपुर को तहसील के दर्जा देने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किया आभार

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट की चुनौतियों के बाद भी राज्य सरकार जनता से किया वायदों को पूरा कर रही है।राज्य सरकार का यह प्रयास है कि आम जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अच्छे अवसर मिलें। व्यवस्थाएँ चुस्त-दुरुस्त हों जिससे आम जनता के कार्य बिना किसी दिक्कत के आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशासन को जनता के नजदीक लाने के लिए 6 नए जिलों और 85 नई तहसीलों की घोषणा की गई है। इनमें से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला गठित किया जा चुका है तथा शेष जिलों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घोषित की गई तहसीलों में से 52 तहसीले शुरू हो गई है। संभवतः किसी सरकार के एक कार्यकाल में 85 नई तहसीलों की घोषणा की गई है। नई तहसीलों के गठन से राजस्व संबंधी कार्यो में लोगों को सहूलियत होगी। आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने, जमीन से जुड़े मामलों का आसानी से निपटारा हो सकेगा।

अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की
मुख्यमंत्री ने हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना का उल्लेख करते हुए इन योजनाओं के माध्यम से जनता को हो रहे लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ रतनपुर को प्रसाद योजना में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से रतनपुर में विकास कार्य, जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री की पहल पर जलसंसाधन विभाग द्वारा खूंटाघाट के टापू में रेस्टोरेंट बनाने और एक हेक्टेयर जमीन कॉटेज बनाने के लिए उपलब्ध कराई है। इससे खूँटाघाट में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर रतनपुर और बेलगहना से आए सर्वश्री संदीप शुक्ला, आनंद जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, कुलवंत सिंह, दामोदर क्षत्री, मदन कहरा, रामगोपाल कहरा, महावीर साहू, श्रीमती पूर्णिमा वैष्णव, श्रीमती कुमारी बाई सहित अनेक नागरिक शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.