ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब में 15 मई से होगी स्कूल की छुट्टियां

लुधियाना। पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि सोमवार दो मई से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए। राज्य के सभी स्कूलों में दो से 14 मई तक प्राइमरी कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह सात बजे खुलेंगे और 11 बजे बच्चों का छुट्टी कर दी जाएगी।इसी तरह से मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी सुबह सात बजे से खुलेंगे और 12:30 बजे छुट्टी कर दी जाएगी। सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 मई से शुरू होकर 30 जून तक इस शर्त पर की जा रही है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को मुख्य रखते हुए 16 मई से 31 मई तक आनलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। गाैरतलब है कि भीषण गर्मी में बच्चाें काे स्कूल जाने में परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते ही पंजाब सरकार ने यह कदम उठाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.