इलाहाबाद हाईकोर्ट में ईद पर दो दिन का अवकाश
लखनऊ । इलाहाबाद हाई कोर्ट और कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में ईद पर दो दिन का अवकाश रहेगा। ईद पर्व को लेकर पसोपेश के बीच में कोर्ट में दो और तीन मई को अवकाश घोषित किया गया है।इलाहाबाद हाई कोर्ट तथा लखनऊ खंडपीठ में तीन मई को ईद की छुट्टी रहेगी। इसी तारतम्यता में दो मई को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में मैनेजर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट में जिन केस की तारीख दो मई को लगाई गई थी, अब उन पर चार मई को सुनवाई होगी। तीन मई को भी अवकाश रहेगा। पांच मई को कोर्ट में चार तथा पांच मई वाले केस की सुनवाई की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.