ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रशांत किशोर बिहार में जन- सुराज के पहले नीतीश कुमार और अमित शाह के साथ अपन संबंधों का खुलासा करें -एजाज़ अहमद

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज़ अहमद ने प्रशांत किशोर से पूछा है कि बिहार में जन-सुराज से पहले वह ये स्पष्ट करें, कि उनका नीतीश कुमार और अमित शाह से कैसा संबंध रहा है ? क्योंकि जब उन्हें जदयू से हटाया गया था तब नीतीश कुमार जी ने कहा था कि हमने प्रशांत किशोर को जदयू में अमित शाह के कहने पर शामिल किया था । क्या अभी भी उनका और उनकी कंपनी का नीतीश कुमार और अमित शाह के साथ वैसा ही संबंध है जो उनके कहने पर आप काम करते रहें हैं क्योंकि इस मामले में अब तक आपने कोई स्पष्टीकरण देश या बिहार की जनता के सामने नहीं दिया है, जहां तक जन- सुराज की बात है उन्हें पहले जनसरोकार के मुद्दे पर जनता के बीच जाना होगा और अपने को साबित करना होगा। वह सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से अपने को स्थापित किया है, लेकिन जनता के बीच में कैसे प्रस्तुत करेगे ये अभी देखना है। इसी तरह की बातें उन्होंने 2020 में भी की थी ,लेकिन वह तब ज्यादा दिनो तक टिक नहीं सके थे। उन्हें अपने आई पैक कंपनी के व्यवसायिक हितों का ज्यादा ख्याल रहता है बिहार की जनता के हितों का कम।
एजाज ने आगे कहा कि बिहार की जनता ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं कर सकती जो जनता के हितों और सवालों को लेकर उनके साथ खड़े ना दिखे। आज बिहार की जनता का विश्वास पूरी तरह से यूथ आईकॉन तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर मजबूती से बना हुआ है और बिहार में विकल्प के तौर पर तेजस्वी प्रसाद यादव हैं जो बिहार की जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.