बिहार पुलिस के जवान से लूट मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
पटना बिहार पुलिस के जवान से लूट के सिलसिले में मोहम्मद सैफ अली खान सहित तीन अन्य अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जानकारी देते हुए आलमगंज थाना के थानेदार अभिजीत कुमार ने बताया कि कल आलमगंज के आरओबी के पास एक सिपाही जो गया में पदस्थापित है और सिविल ड्रेस में टेम्पू में आ रहे थे
उसी दौरान टेम्पू वाले ने गाड़ी रोककर व उसके अन्य तीन साथियों ने उस सिपाही से साठ हजार रुपये, मोबाइल और पर्स की लूट कर ली। उसी मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। वहीँ एक अन्य मामले में चौक थाना क्षेत्र से भी एक हत्यारे की गिरफ्तारी की गई है। जिस हत्यारे की गिरफ्तारी की गयी है उसने कुछ महीनों पहले पान मसाला दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी थी
बताते चलें की पटनासिटी में आये दिन अपराधी गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है