ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईद पर पत्नी संग घर लौटे प्राइवेट इंजीनियर की घर में घुसकर की हत्या, पत्नी को भी पीट-पीटकर किया घायल

पटना के फुलवारी शरीफ में कर्बला ताजनगर इलाके में एक प्राइवेट इंजीनियर के घर घुसकर आधी रात जमकर तांडव मचाते हुए इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि पति को बचाने में पत्नी भी बुरी तरह जख्मी हो गयी। बताया जाता है कि 1 दिन पूर्व ही प्राइवेट इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) दिल्ली से पूरे परिवार के साथ फुलवारी ईद मनाने पहुंचा था

हत्या की वारदात की जानकारी सुबह करीब 7:00 बजे आसपास के लोगों को मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर डेड बॉडी के पास घर में उपयोग करने वाला कुकर खून सना मिला है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक के सिर पर इसी कुकर से वार कर हत्या किया गया है।  हालांकि मृतक की पत्नी अभी बदहवास हालत में है, वह कुछ कुछ साफ बता नहीं पा रही है

मृतक मोहम्मद जफरुद्दीन मुंगेर के जमालपुर के मूल निवासी है और फुलवारी के कर्बला इलाके में करीब 5 साल पूर्व अपना मकान बनाए हैं। मृतक के रिश्तेदार के मुताबिक पूरा परिवार दिल्ली में रहता था । रविवार को ही पूरा परिवार दिल्ली से ईद मनाने पहुंचा था। आसपास के लोगों ने बताया कि इंजीनियर रविवार की शाम पूरे परिवार के साथ फुलवारी शरीफ में ईद की खरीदारी भी करते देखे गए थे और सुबह सुबह इंजीनियर की हत्या की खबर ने सबको सकते में ला दिया। माना जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.