लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कर फोटो अपलोड करें : डीएम
जल जीवन हरियाली मिशन से संबंधित समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
मोतिहारी ।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली मिशन से संबंधित समीक्षा बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करें एवं फोटो अपलोड करें। जिन विभागों को डेटा सुधार कराने की आवश्यकता है, वे तत्काल इसे सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क करते हुए करा लें। उक्त विषय पर आगे कोताही अस्वीकार्य होगी।
मौके पर उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए, नगर आयुक्त सुनील कुमार, सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।