रोहतास ज़िला जदयू कार्यालय का ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन
सासाराम। आज दिनांक 02 मई 2022 को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री श्रवण कुमार जी के द्वारा रोहतास जनता दल (यूनाइटेड) जिला कार्यालय का सासाराम के प्रभाकर रोड में उद्घाटन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा के द्वारा किया गया इस उद्घाटन समारोह में माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए एक कार्यालय की जरूरत होती है जो आज जिला मुख्यालय सासाराम में जदयू का जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मुझे विश्वास है संगठन में काम करने वाले सभी लोग यहां पर आएंगे बैठेंगे और आपस में बातचीत कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे इस क्रम में माननीय मंत्री जी ने कहा कि नल जल योजना काम शुरू होने से पहले 6% बिहार के लोगों के घर तक शुद्ध पानी पहुंचती थी आज सात निश्चय के माध्यम से नल जल योजना के माध्यम से 96% लोगों के घरों में शुद्ध पानी पहुंच रहा है कहीं-कहीं कुछ कुर्तियों की भी जानकारी मिल रही है जो जल्दी दूर कर दिया जाएगा। जहां कहीं भी गड़बड़ी होगी वहां के लापरवाह लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कार्यों की चर्चा पूरे देश में होती है। नल जल की योजना भारत के प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरे देश में लागू किया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के किए गए कार्यों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जदयू प्रदेश सचिव अमरेश चौधरी, मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह, बिंदा चंद्रवंशी, बद्री भगत, नंद कुमार सिंह, प्रमिला सिंह, जिला पार्षद नेहा नटराज, उषा पटेल, संगीता सिंह, किरण सिंह, धनंजय पटेल, अरविंद कुशवाहा, राजेश सोनकर, असलम अंसारी, अजय मिश्रा, संतोष शुक्ला, धीरज मिश्रा, रविंद्र कुमार पांडे, चंदन कुशवाहा, सिकंजय सिंह, विकास सिंह, अरुण राम, हरिहर सिंह, विजय व्रत पांडे, झुंना सिंह, कपिल कुशवाहा, उपेंद्र पटेल, डॉ प्रमोद सिंह, बनारसी कुशवाहा, बनारसी सिंह, परमजीत सिंह, अभिषेक पटेल, मनोज गुप्ता, संदीप गिरी, संजू कुशवाहा इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।