उत्तरी लालगंज में इफ्तार पार्टी का आयोजन
लाभा चौक उत्तरी लालगंज पंचायत के मुखिया तनवीर के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राणपुर क्षेत्र के कई पंचायत के मुखिया समिति एवं वार्ड मेंबर साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीणों के साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस के एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव एवं प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम जी शामिल हुए।
सुनील यादव ने कहा कि पवित्र रमजान के महीना में मुखिया तनवीर के द्वारा इस इफ्तार पार्टी में जिस तरह से मुसलमान भाई के साथ हिंदू भाई को भी सम्मिलित कर एक भाईचारा का संदेश देने का काम किए वह धन्यवाद के पात्र हैं।इसी तरह इस देश के साथ साथ कटिहार जिला में भी अमन शांति के साथ भाईचारा बना रहे।
इसी कड़ी में
तौकीर आलम ने कहा कि मुखिया तनवीर त्रिस्तरीय पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के जनता को भी इस इफ्तार पार्टी में बुलाकर एक भाईचारा का संदेश दिए जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जिला में अमन शांति बरकरार रहेगा।
मुखिया तनवीर ने कहा कि उत्तरी लालगंज एवं अन्य पंचायत के प्रतिनिधि के साथ शामिल इस प्राणपुर क्षेत्र के सभी जनता को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं।
मौके पर अंजुम इकबाल, मोo मजीरुद्दीन ,अरुण सिंह, अवधेश मंडल, अखिलेश पोद्दार, राजेश मंडल, चाँद खान, मोo हलीम, जयप्रकाश मंडल , मुख्तार, गफ्फार, तैयब आदि ग्रामीण ने भाग लिया।