लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान अन्तर्गत गार्गी अध्याय की पहली बैठक एवं गार्गी पाठशाला का शुभारंभ
यदि वर्तमान में हम विकास में अन्य क्षेत्रों से कहीं पिछड़े हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वलतम देखना चाहते हैं तो आवश्यकता केवल और केवल अपने उन यशस्वी पूर्वजों का स्मरण करते हुए लघुवादों यथा जातिवाद, संप्रदायवाद इत्यादि से उपर उठकर राज्य एवं राष्ट्रहित में बृहतर चिंतन के साथ भविष्यात्मक दृष्टिकोण को मन में स्थापित करते हुए निज सामर्थ्यानुसार आंशिक ही सही परंतु निस्वार्थ सामाजिक योगदान अवश्य समर्पित करना होगा। उक्त बातें बिहार कैडर के लोकप्रिय आईपीएस अधिकारी श्री विकास वैभव ने कही। मौका था लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान अंतर्गत गार्गी अध्याय की पहली बैठक एवं झुग्गी झोपड़ी में पलने वाले शिक्षा से वंचित नौनिहालों को समर्पित गार्गी पाठशाला का शुभारंभ का! इस अवसर पर कुछ नौनिहालों के बीच पठन पाठन की सामग्री भी वितरित की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में आगे कहा की अपनी समृद्ध विरासत तथा स्वयं की क्षमता को जानिए एवं समझिए ।
जिस भूमि ने वैदिक काल से ही गार्गी वाचक्नवी एवं मैत्रेयी जैसी विदुषियों को नारी में भी समाहित विद्वता का प्रतिनिधित्व करते देखा हो, उसका भविष्य भला उज्ज्वलतम क्यों न हो । ज्ञात हो की नव बिहार को संकल्पित अभियान लेट्स इंस्पायर बिहार की शुरुआत श्रीमान के मार्गदर्शन में की गई है जिसमें पूरे बिहार से करीब 30000 से अधिक की संख्या में स्वैच्छिक सद्स्य जुड़ चुके हैं एवं अपने अपने कार्यक्षेत्र के माध्यम से अपनी मातृभूमि के उज्जवल भविष्य हेतु आंशिक एवं पूर्ण रूप से समाज हित में योगदान दे रहे हैं। गार्गी अध्याय इसी अभियान का एक अंग है जो प्रबुद्ध महिला जनों को समर्पित है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा बी प्रियम(स्कॉलर एडोब स्कूल), प्रीति बाला(इंग्लिश अकादिमिया) , सोनी कुमारी(डीएवी खगौल), रश्मि कुमारी(डीएवी खगौल), आकृति वर्मा(उद्यमी- पटना), रीना पांडे(मानव संसाधन- भोजपुर), अल्का पांडे(संगीत शिक्षिका- मुजफ्फरपुर), निशा भगत(विद्यार्थी- सारण), श्वेता सुरभि(नृत्य शिक्षिका – पटना), तूलिका सिंह(समाजसेविका- पटना), समता सिन्हा(योगा शिक्षिका- शिवहर), शहरीन एरम(पटना), डा० भावना शर्मा(संगीत विदुषी – पटना), अनुराधा कुमारी(विद्यार्थी- पटना), नमिता शरण(समाचार संपादक- गोवा), शेफाली सुरभि(न्यूज एंकर- खगड़िया), शशिबाला राय(लेखिका – एनसीआर), मधु उपाध्याय(समाजसेविका- रोहतास), सोनम कुमारी(शिक्षिका- पटना), स्नेह झा(विद्यार्थी- पटना), डा० नीतू कुमारी नूतन(प्रतिष्ठित लोकगायिका- मोतिहारी), मोनी श्रीवास्तव(अभियंता- मोतिहारी), मोनालिसा सिंह(योग प्रशिक्षिका- समस्तीपुर), श्रीयम नारायण(मनवा संसाधन- पटना), डा० शबनम अखौरी(दंत चिकित्सक- पटना), रितिका(चिकित्सा विज्ञान- मुजफ्फरपुर), सपना पाठक(शिक्षिका- जहानाबाद), नीलू चौधरी(विचारक- बेगुसराय), बिंदु चौधरी(समाजसेविका- बेगुसराय), गरिमा भारती(समाचार प्रस्तोता- लाइव सिटीज), प्रेरणा विजय(समाचार प्रस्तोता- पटना), स्वेता कौशल(समाचार संपादक- गया), श्वेता सिंह(कार्यक्रम प्रबंधक- गया), मंदाकिनी चौधरी(महिला उद्यमी- मधुबनी), आयुषी मिश्रा (मधुबन पेंटिंग- दरभंगा), सोनाली कुमारी(समाचार संवाददाता- पटना), विभा कुमारी(शिक्षिका, हाजीपुर), दामिनी नारायण सिंह ( कवियत्री, राजगीर), दिव्य वत्स (सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षिका – बेगुसराय), डा० सरिता कुमारी(एम्स पटना) इत्यादि को प्रशस्ति पत्र परदा किया गया साथ हीं सभी ने आगे भी समाज हित में अपनी आंशिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार।