ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवराज भारत का भविष्य MP के स्कूलों में भगवान परशुराम का पाठ्यक्रम होगा शामिल अवधेशानंद गिरी महाराज बोले

भोपाल    परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान परशुरामजी के चरित्र का पाठ पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, मैं तत्काल पाठ्यक्रम समिति को बुलाकर निर्देश दूंगा। भगवान परशुराम ने जो काम किया है, वह सदैव रहेगा। सब बच्चे भगवान परशुराम का पाठ पढ़ें। भगवान कृष्ण पढ़ें। गीता पढ़ें। यह हमारी सनातन संस्कृति है। इसे पढ़ाया जाना चाहिए। गुफा मंदिर के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ये घोषणा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की ये घोषणा

संस्कृत शिक्षकों के अब तक 1900 पद भरे गए हैं। जब तक दूसरे पदों की भर्ती नहीं होती तब तक अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे।
मंदिर के पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
जिन मंदिरों की खुद की जमीन नहीं है, उनका विक्रय ना हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। पुजारियों को कई अधिकार सौंपे जाएंगे।
कर्मकांडी संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शुरू की जाएगी।
सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों को हर तरह की सहायता दी जाएगी।
अन्य समाज के निर्धन परिवारों के लिए भी संभल योजना से सारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
बच्ची से दुराचार करने वालों को पूरी तरह नहीं मिटा दिया जाता बुलडोजर चलता रहेगा
अवधेशानंद गिरीजी ने कहा- शिवराज भारत का भविष्य
अवधेशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा, देश के बहुत बड़े नेता देश का भविष्य है। ​​​​​​उन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारू से सबसे अच्छा राज्य बना दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.