ससुर ने बेटी की विदाग़री नही दी तो दामाद ने फांसी लगा कर किया आत्म हत्या
कटिहार। जिले के फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के माँगन पट्टी गांव में मंगलवार को ससुर अपनी बेटी की विदाग़री नही देने पर दामाद ने सुसराल में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है।सूचना मिलते ही फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की गहन तहकीकात किया। मृतक की माँ चुनिया देवी के बयान पर यूडी मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रहटा निवासी संतु मुनि पिता बेहरु मुनि का शादी एक वर्ष पूर्व माँगनपट्टी निवासी रूसो मुनि की पुत्री नंदनी देवी से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुवी थी। शादी के बाद पति पत्नी रहटा में ही मा बाप के साथ रहता था परन्तु कुछ दिन पूर्व नंदनी देवी मायके माँगन पट्टी चली आयी। ग्रामीणों का कहना है कि संतु मुनि उम्र 23 वर्ष बराबर अपनी पत्नी का विदाग़री ले जाने के लिए ससुर से मांग करता था। विदाग़री नही मिलने से संतु मुनि काफी डिप्रेशन में था मंगलवार की सुबह ससुर से वह फिर से विदाग़री का मांग किया। तो ससुर ने कहा अभी मेरी बेटी यही रहेगी। आप कमाने के लिए पंजाब चले जाइये।इसी बात को लेकर वह सुसराल के बगल में ही आम के बागान में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया। लोगो ने आम के वृक्ष से लटका शव देखा तो गांव में हल्ला किया। ततपश्चात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी इधर ससुर दामाद को मृत देख घर से फरार हो गया। मृतक के मा बाप मंद बुद्धि के है। जबकि बहन ने भाई के मौत का ससुर पर शक जताया है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि मृतक के मा के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है।