ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री बघेल विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ’भेंट-मुलाकात’ के अभियान पर रवाना

रायपुर : ’भेंट-मुलाकात’ अभियान में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइंस हेलीपेड से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ’भेंट-मुलाकात’ के अभियान पर रवाना हुए। मुख्यमंत्री इस अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले से करेंगे। श्री बघेल का पहला पड़ाव सामरी विधानसभा क्षेत्र में होगा। मुख्यमंत्री आज बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र में कुसमी, शंकरगढ़ और बरियों गांव में पहुचेंगे  तथा रात्रि विश्राम राजपुर में करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ’भंेट-मुलाकात’ के अभियान में रवाना होने से पहले मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के कारण एक लंबे अरसे से लोगों के बीच जा नही पाए थे, हालंाकि पिछले वर्ष सामाजिक संगठनों की बैठक में शामिल होने का मौका मिला। भ्रमण के दौरान शासकीय योजनाओं की धरातल पर स्थिति की जानकारी लूंगा। उन्होंने कहा कि आम जनता से और जनप्रतिनिधियों से मिलने से योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है, क्या संशोधन होना चाहिए, क्या जुड़ना चाहिए, इसकी जानकारी मिलती है। भ्रमण के दौरान गांवों में हुए अच्छे कार्यो के साथ वहां की समस्याओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी। मेरी कोशिश होगी की मैं अधिक से अधिक समय लोगों के साथ बिताऊं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान वे  पीडीएस दुकान, पंचायत कार्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, थाने, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, नगर पंचायत के दफ्तर जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री और क्षेत्र के विधायक भी भ्रमण के दौरान उनके साथ होंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया भी मुख्यमंत्री के साथ रवाना हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.