पुलिस ने छापामारी कर बरामद किया महुआ पास, शराब भट्ठी को किया विनष्ट
सासाराम। रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी लागू कराने हेतु जिला में अवैध शराब के सेवन/निर्माण/बिक्री/भंडारण/परिवहन/शराब तस्करों/शराब व्यवसायियों/ शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज दिनांक-04 मई 2022 को रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली की रोहतास थाना अंतर्गत ग्राम तुम्बा सोन नदी के डीला पर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का निर्माण/बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कारवाई हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष रोहतास थाना एवं एoएलoटीoएफo टीम को पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से उक्त स्थान पर छापेमारी हेतु भेजा गया। जहाँ सत्यापन एवं छापामारी के दौरान उक्त स्थान से लगभग 10000 ली0 महुआ पास बरामद कर विनष्ट किया गया साथ ही शराब की एक भट्ठी भी धवस्त किया गया। इस संबंध में संबंधित के विरुद्ध कांड दर्ज कर कारवाई की गई। आज ही दिनांक- 04 मई 2022 को ज़िला के दरिगांव थाना अंतर्गत ग्राम दलेलगंज में अवैध महुआ शराब का निर्माण/बिक्री को लेकर सत्यापन, त्वरित कारवाई हेतु थानाध्यक्ष दरिगाव थाना एवं ए०एल०टी०एफ० टीम को पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी हेतु भेजा गया। जहाँ सत्यापन, छापामारी के दौरान उक्त स्थान से लगभग-600 ली0 महुआ पास बरामद कर विनष्ट किया गया एवं संबंधित के विरुद्ध कांड दर्ज कर कारवाई की गई। इस से अस्पष्ट है की रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।