ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जदयू के प्रदेश मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन बिहार सरकार के तीन मंत्री हुए शामिल

बिहार देश का पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जन सेवा करने मे अग्रणी भूमिका निभाई है… श्रवण कुमारशराब कांड के सभी मामलों का तेजी से हो रहा है निष्पादन… सुनील कुमार
राष्ट्रीय जनता दल का नया समीकरण बनाने का प्रयोग होगा असफल… जयंत राज
पटना: जदयू के प्रदेश पार्टी मुख्यालय में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सरवन कुमार, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री सुनील कुमार और ग्रामीण कार्य विभाग के माननीय मंत्री जयंत राज शामिल हुए। इस दौरान आम कार्यकर्ताओं और लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी के लिए काम किया है। कोई जाति धर्म या मजहब नहीं बचा है, जिनकी नीतीश सरकार में अनदेखी की गई हो नीतीश कुमार ने अपने प्रयासों से समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है, और घर घर विकास पहुंचा है और सभी घरों को सरकारी लाभ पहुंचाया गया। यह देश का पहला राज्य बिहार है जहां इस प्रकार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता की सेवा और खिदमत की है। नीतीश कुमार के शरीर में एक एक बूंद बूंद जनता सेवा में लगाने के लिए संकल्पित है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी माध्यम से चाहे शिकायतें मिलती है, तो उसे गंभीरता से लिया जाता है, और उसका आकलन कर कार्रवाई की जाती है। इलेक्ट्रोनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से भी शिकायत पर मिलती है तो सरकार उसकी समीक्षा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा वही इस अवसर पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शराब कांड सभी लंबित मामले का निष्पादन तेज गति से किया जा रहा है इस मामले में सभी आरोपियों का ट्रायल किया जा रहा है और शराब कांड के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है किसी सरकार की प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
इस अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के माननीय मंत्री जयंत राज ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल बिहार में नए समीकरण बनाने की ताक में है लेकिन उनको इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है क्योंकि एनडीए गठबंधन हमेशा से मजबूत रहा है और प्रत्येक चुनाव में एनडीए गठबंधन जनता ने भारी मतों से जिताया है राष्ट्रीय जनता दल अपने इस प्रयोग में आगे भी असफल होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.