ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बॉन्ड से दो अरब डॉलर जुटाने की योजना, 10 मई को होगा विचार

SBI News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल की अगले सप्ताह बैठक होने जा रही है जिसमें बॉन्ड के सार्वजनिक निर्गम या अन्य तरीकों से दो अरब डॉलर जुटाने पर विचार किया जाएगा.

SBI: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) ने बॉन्ड के जरिये दो अरब डॉलर जुटाने की योजना बनाई है. एसबीआई ने बुधवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल की अगले सप्ताह बैठक होने जा रही है जिसमें बॉन्ड के सार्वजनिक निर्गम या अन्य तरीकों से दो अरब डॉलर जुटाने पर विचार किया जाएगा.

10 मई को बोर्ड बैठक में होगा विचारशेयर बाजारों को भेजी सूचना में एसबीआई ने कहा कि उसके केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की 10 मई को बैठक होगी जिसमें इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. बीएसई पर एसबीआई का शेयर बुधवार को 2.27 प्रतिशत के नुकसान के साथ 479.60 रुपये पर बंद हुआ.

अप्रैल में एसबीआई ने जुटाए थे 50 करोड़ डॉलरदेश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने अप्रैल में ही IFSC गिफ्ट सिटी शाखा के जरिए 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की पूंजी भी जुटाई थी औरइस रकम को भारतीय रुपये में देखें तो ये 3800 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है. एसबीआई लगातार अपनी पूंजी बढ़ाने में लगा हुआ है और इसकी विदेशी बाजारों में भी अच्छेसाख है.

ब्याज दरें बढ़ने की आशंकाकल ही देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने नीतिगत दरों में बड़ा इजाफा कर दिया है और इसमें रेपो रेट 0.40 फीसदी बढ़ा दिया है. इसके बाद रेपो रेट बढ़कर 4.40 फीसदी परआ गया है. ये बढ़ी हुई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं और अब माना जा रहा है कि बैंक इन बढ़ी हुई दरों का असर ग्राहकों पर डालेंगे. एसबीआई के भी लोन महंगे होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.