हरियाणा में तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी
हरियाणा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने एक दिन पहले ही संभावना जताई थी कि 9 मई तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन शुक्रवार को एकाएक मौसम बदल गया। सुबह से ही बादल छा गए। सुबह 9 बजे तक हवाओं के साथ जिले में अधिकतर क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इस कारण तापमान में गिरावट आई है। एक दिन की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री था जो अब गिरकर 39 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की कमी के साथ 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जिले में लगातार मौसम बदल रहा है। जिससे किसान भी चिंतित दिखाई दे रहे है। इस समय नरमा फसल की बिजाई चल रही है। यहीं कारण है कि अगर तेज बरसात हुई तो किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। दो दिन पूर्व भट्टूकलां क्षेत्र में चार एमएम बरसात हुई थी। ऐसे में अनेक किसानों की नरमा की बिजाई भी प्रभावित हो गई थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.