ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्काउट धनन्जय ने पढ़ाई के साथ खेती भी में लहराया परचम

धनंजय कुमार ने कृषि के क्षेत्र में प्रयोगात्मक बड़ी उपलब्धि प्राप्त किया

बेतिया: कुछ कर गुज़रने की तमन्ना हो, तो मुश्किलें भी रास्ता दे देती हैं। ऐसा ही कर दिखाया है 17 वर्षीय किशोर धनंजय कुमार ने। पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल क्षेत्र अंतर्गत बसवरिया निवासी मुन्नी देवी व मनीष ठाकुर के पुत्र धनंजय कुमार ने कृषि विज्ञान की शिक्षा ग्रहण करते हुए, प्रथम वर्ष में घर ही में मशरुम की खेती कर उत्कृष्ट उत्पादन किया है। छोटे व गरीब किसान क़े ज्येष्ठ पुत्र ने जिला मुख्यालय बेतिया स्थित ख्रीस्त राजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से माध्यमिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उतीर्ण किया। वर्तमान समय में धनंजय गोपाल साह हाई स्कूल मोतिहारी में कृषि विज्ञान में अध्ययनरत हैं। भारत स्काउट पश्चिम चम्पारण के सक्रिय कैडेट भी है। जिनको योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विगत सितंबर 2021 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। धनंजय कुमार पर्यावरण मित्र तथा तरु मित्र के वरिष्ठ स्वयंसेवक हैं। पश्चिम चम्पारण जिला के स्काउट संभाग शांतिदूत भी हैं। कृषि विज्ञान अध्ययन करते हुए, समय निकाल कर धनंजय ने घर में मशरुम उपजाकर बड़ा कार्य किया है। 17 वर्षीय कृषि विज्ञान के विद्यार्थी धनंजय कुमार ने प्रथम वर्ष मशरुम की खेती किया।
धनन्जय कुमार के अनुसार पहले प्रयोग में उसने 20 से 25 दिनों में घर मे मात्र 250 रुपए खर्च कर 4 किलोग्राम मशरुम उत्पादन किया। मौसम अनुकूल होने पर बड़े पैमाने पर मशरुम उत्पादन किया जा सकता है। धनंजय की कृषि के क्षेत्र में प्रयोगात्मक बड़ी उपलब्धि के लिए सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों के प्रधान बर्मा प्रसाद, रोटरी क्लब सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, भारत स्काउट के राष्ट्रपति पदक विजेता हिमांशु शेखर ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.