ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राय बागेश्वरी प्रसाद के निधन से जीकेसी परिवार हुआ शोकाकुल

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस) के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार के पिता राय बागेश्वरी प्रसाद का निधन हो गया है।

राय बागेश्वरी प्रसाद प्रसाद विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनकी गहन चिकित्सा पटना के निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने गुरुवार को दोपहर में अंतिम श्वांश ली।

उनकी निधन की सूचना मिलते ही जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागनी रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक, बिहार प्रदेश अध्यक्ष नम्रता आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा सहित जीकेसी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय सभी पधाधिकारीगण शोकाकुल हो गए।

राय बागेश्वरी प्रसाद की अंतिम संस्कार शुक्रवार को पटना स्थित गुलवी घाट पर सम्पन्न हुआ। गुलवी घाट श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सहित राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारी लोग उपस्थित थे।

राय बागेश्वरी प्रसाद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुकेश महान, आलोक वर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, रागनी रंजन, राकेश मणि, ज्योतिष कुमार सिन्हा, अनिल कुमार दास, डॉ शुभम कुमार, राकेश कुमार, निखिल, तनुजा सिंहा, राम कुमार वर्मा, नीलेश वर्मा, रवि सिन्हा, रश्मि सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, सीखा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, नीलेश वर्मा नील, दिवाकर कुमार वर्मा, धनंजय प्रमुख थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.