ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सालमारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही है परेशानी

 कटिहार। रेल मंडल के अंतर्गत सबसे महत्वपूर्ण रेलखंड कटिहार- न्यू जलपाईगुड़ी माना जाता है। इस रेलखंड के मध्य सालमारी रेलवे स्टेशन है। सालमारी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 40 से 50 हजार रुपये की रेल प्रशासन को राजस्व की प्राप्ति होती है।इसके बावजूद भी रेल प्रशासन के द्वारा आम यात्रियों की सुख सुविधा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।यात्रियों को किसी भी तरह की सुविधा नहीं मिल रही है।यहां तक कि यात्रियों को प्लेटफार्म पर बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सी भी नहीं मिलता है। जिसके कारण यात्रियों को जमीन के फर्श पर बैठकर ट्रेन का इंतजार घंटों करना पड़ रहा है। हर मौसम के लिए यह रेलवे स्टेशन कष्टकारी साबित होता है। गर्मी के मौसम में रेल प्रशासन के द्वारा बिजली पंखा भी पर्याप्त संख्या में नहीं लगाया जाता है। बरसात के मौसम में यात्रियों को भींगना पड़ता है।ठंड के मौसम में यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इस स्टेशन में रात्रि में बिजली की भी समस्या बनी रहती है। जिसके कारण घंटों यात्रियों को अंधेरे में गुजरने गुजारने को विवश हैं। ऐसी स्थिति में यात्रियों को चोर,उचक्के, पॉकेटमार का भी डर बना रहता है। सालमारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई है। हां हालांकि सुना जा रहा है कि कागज कलम में पुलिस बल की तैनाती की गई है।लेकिन धरातल पर आज तक किसी ने पुलिस को नहीं देखा है।पुलिस के नहीं रहने के कारण रात्रि में महिलाओं को सुरक्षा का भय बना रहता है। सालमारी रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समस्या भी बनी हुई है।शौचालय का तो निर्माण स्टेशन परिसर में रेल प्रशासन के द्वारा किया गया है। लेकिन यात्रियों को इस शौचालय का लाभ नहीं मिल रहा है। क्योंकि स्टेशन अधीक्षक के द्वारा शौचालय में ताला लगा कर रखा जाता है।जब कोई रेल अधिकारी, कर्मचारी या रिश्तेदार आते हैं, तो तभी शौचालय का ताला खुलता है। फिर लगा दिया जाता है।एन केन प्रकारेण सालमारी रेलवे स्टेशन पर सुख सुविधा का घोर अभाव है। यात्री परेशान रहते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.