ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गन्ना मूल्य का भुगतान डीबीटी के माध्यम से हो रहा है लगातार : मंत्री

– कहा मठ मंदिर के जमीन खरीदना बेचना कानूनन अपराध
– रीगा चीनी मिल के गन्ना किसानों का एक भी रुपया बकाया नहीं

शिवहर ।
बिहार सरकार के गन्ना मंत्री एवं कानून मंत्री प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान जिला अतिथि भवन में बताया है कि रीगा मिल के गन्ना किसानों का भुगतान डीबीटी के माध्यम से लगातार हो रहा है। मंत्री ने बताया कि गन्ना विभाग 240 अनुसूचित जाति के लोगों को सब्सिडी दे रही है। जो अंतर खेती करेंगे उसको 1 एकड़ में 1000 डीबीटी के माध्यम से खाता में भेजा जा रहा है। शीघ्र ही 10 दिनों के अंदर किसानों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन भी किए जाने की संभावना है।
बताया है कि शिवहर जिले में 25 मठ मंदिर रजिस्टर्ड संस्था है। तथा 268 एकड़ जमीन मठ मंदिर के नाम है। मठ मंदिर की जमीन संरक्षित होती है ,कमेटी देखरेख करते हैं। मठ मंदिर के जमीन अतिक्रमण करना, खरीद बिक्री करना कानूनन अपराध है।
विधि मंत्री के आगमन पर डीएम सज्जन राजशेखर, डीडीसी विनोद दुहन, अपर समाहर्ता शंभू शरण, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू कुमार, एसडीओ मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी ने अगवानी की तथा एक बैठक भी किया है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे ,उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, विभास चंद्र झा, अनिल कुमार सिंह महामंत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता चौधरी, भाजपा नेत्री मंत्री डॉ नूतन सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार राजू, मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शशि सुमन, सहसंयोजक प्रभा शंकर नारायण सिंह ,मुकेश कुमार रंजन ,शिव शंकर चौधरी आदि मौजूद थे।
वही अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम बहादुर गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया तथा जिले के जन समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.