ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज बंद हो रहा देश का सबसे बड़ा LIC IPO

LIC का IPO आज, यानी सोमवार को बंद हो रहा है। निवेशक आज शाम 5 बजे तक इसमें निवेश कर सकते हैं। आज दोपहर 1 बजे तक यह 2 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें बिक्री के लिए उपलब्ध 16 करोड़ 20 लाख 78 हजार 067 शेयरों की तुलना में 30 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां आ चुकी हैं। पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व कैटगरी में सबसे ज्यादा बोलियां मिली हैं। इस कैटगरी में यह 5.04 गुना सब्सक्राइब हुआ है। LIC के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 3.79 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.59 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सेबी नियमों के मुताबिक किसी भी कंपनी के इक्विटी शेयर केवल डीमैट रूप में ही आते हैं। इसलिए कोई भी, चाहे पॉलिसी होल्डर्स हो या रिटेल निवेशक, उसके पास एक डीमैट खाता होना जरूरी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.