बाइक से आए बदमाश ने युवक से की लूट
भिलाई। देर रात में काम कर के वापस घर लौट रहे एक युवक से रिसाली सेक्टर में लूट की घटना हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रास्ते में रोका और चाकू की नोक पर उससे ढाई हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। उसने भोर में ही नेवई थाना में शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की।नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। लेकिन, अभी तक आरोपितों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.